विज्ञापन

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

16/05/2024

DakTimesNews

Sach Ka Saathi

लेखपालों को मिला लैपटाप, राजस्व विभाग के कामों में आएगी तेजी

1 min read

महराजगंज// उत्तर प्रदेश

हरिशंकर गुप्ता
महराजगंज

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में लेखपालों को मिला लैपटाप लेखपालों के खिले चेहरेI
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लैपटॉप वितरण का आयोजन किया गया इसमें लेखपालों को लैपटॉप दिया गयाI
शासन द्वारा लेखपालों में 259 लैपटाप का वितरण होना है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल रहे लैपटॉप वितरण के दौरान सभी तहसील के तहसीलदार उपस्थित रहे
ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत अब राजस्व विभाग के फील्ड कर्मियों को भी लैपटॉप मिले हैं। शनिवार को जनपद के सभी 259 लेखपालों को इनका वितरण कर दिया गया। अब उन्हें भारी भरकम दस्तावेजों का बस्ता लेकर नहीं चलना होगा। लेखपाल अब किसी प्रमाणपत्र या खसरा खतौनी के बारे में फील्ड में रहते हुए भी अपनी ऑनलाइन रिपोर्ट अफसरों को अग्रसारित कर सकेंगे।
कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल व संबंधित उपजिलाधिकारियों की उपस्थिति में लेखपालों को लैपटॉप का वितरण किया गया। ई-डिस्ट्रिक्ट योजना के अंतर्गत लेखपालों को लैपटॉप वितरित करते हुए एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल ने कहा कि राजस्व से जुड़ी छोटी-छोटी घटनाएं कई बार विवाद का कारण बनती हैं, जो कभी-कभी कानून व्यवस्था को भी प्रभावित करती हैं। तकनीक के बेहतर उपयोग से आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए लेखपालों को पहले स्मार्ट फोन वितरित किए जा चुके हैं। अब लैपटॉप भी वितरित कर दिए गए हैं। इससे अब आय, जाति, निवास जैसे प्रमाणपत्रों के अलावा उन सेवाओं में भी तेजी आएगी, जहां लेखपालों की त्वरित रिपोर्ट की आवश्यक होती है। लैपटॉप मिलने से खसरा, खतौनी व अन्य भूलेखों के बारे में जानकारी करना आसान होगा। उनको ढेरों कागजों के रखने से भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि लैपटॉप का उपयोग लेखपाल द्वारा अनिवार्य रूप से स्वयं किया जाए।

Spread The Love :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.